जिला स्तर पर पहली रैंक हासिल करने पर एवं अन्य होनहार विद्यार्थियों की निकली स्वागत रैली

Jun 20, 2022 - 14:54
 0
जिला स्तर पर पहली रैंक हासिल करने पर एवं अन्य होनहार विद्यार्थियों की निकली स्वागत रैली

जहाजपुर (भीलवाडा, राजस्थान/ आज़ाद नेब) जय भारती विद्या मन्दिर स्कूल के 10वीं कक्षा में जिले में पहला ओर राज्य स्तर पर तीसरी जगह हासिल करने वाले सहित अन्य होनहार विद्यार्थियों की स्वागत रैली निकाली गई। विधालय के निदेशक एवं संचालक रेवतीरमण शर्मा ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में जय भारतीय विद्या मंदिर के होनहार बच्चों ने राज्य स्तर पर तृतीय एवं जिला स्तर पर पहला  स्थान हासिल कर विद्यालय एवं जहाजपुर का नाम रोशन किया है। इन बच्चों की होंसला अफजाई के लिए स्कूल द्वारा रैली निकाली गई।

रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्या प्रियवंदा गौतम, विद्यालय में पढ़ाने वाले अध्यापक गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सत्र 2021-22 में विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र निखिल पारासर ने 98.50 % अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम एवं राज्य में तृतीय रैंक हासिल कर जहाजपुर का नाम रोशन किया। इसी विधालय के छात्र अनुज जोशी- 93.50 %, रूद्र आर्य- 93.00 %, छात्रा पायल- 92.50 % एवं क्षितिज मीणा - 91.00 % अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है