फोरलेन पर चलते टैंकर का टायर फटा, धू-धू कर जली बॉडी; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 500 मीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mar 5, 2026 - 18:22
 0
फोरलेन पर चलते टैंकर का टायर फटा, धू-धू कर जली बॉडी; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 500 मीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

गोरखपुर (शशि जायसवाल) गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर जगदीशपुर माड़ापार तिराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। ट्रक के अगले हिस्से में आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। ट्रक से निकलने वाला धुआं आस पास के लोगों को 500 मीटर दूर ही से भी दिखाई पड़ रहा था। गनीमत रही कि आग गैस टैंकर तक नहीं पहुँच पाया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग तेज हो गई और उसकी लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया। दमकल कर्मी आग को पूरी तरह से काबू कर लिए हैं।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से घटनास्थल के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................