दातागंज में मानवता की मिसाल: नीरज वर्मा ने लौटाया रुपयों से भरा 5G मोबाइल, पेश की ईमानदारी की अनूठी मिसाल

Mar 5, 2026 - 18:25
 0
दातागंज में मानवता की मिसाल: नीरज वर्मा ने लौटाया रुपयों से भरा 5G मोबाइल, पेश की ईमानदारी की अनूठी मिसाल

दातागंज (उत्तरप्रदेश) जहाँ आज के दौर में लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी बेईमानी पर उतर आते हैं, वहीं दातागंज के   नीरज कुमार वर्मा ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उन्होंने न केवल एक गुम हुआ कीमती 5G मोबाइल वापस किया, बल्कि उसमें रखे हजारों रुपए भी सुरक्षित लौटा दिए। दातागंज तहसील क्षेत्र ग्राम सलेमपुर निवासी आर्येन्द्र यादव पुत्र धर्मवीर यादव अपने मित्र मनमोहन यादव पुत्र लंकुश यादव के साथ होली के पावन पर्व पर दातागंज नगर में होली खेल रहे थे। रंगों और उमंग के बीच आर्येन्द्र यादव का कीमती एंड्रॉइड 5G मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल के बैक कवर में हजारों रुपए की नगदी भी रखी हुई थी। काफी खोजने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला, तो दोनों दोस्त हताश हो गए थे और घर लौट गए

। नीरज कुमार वर्मा बने 'मसीहा' बता दे कि यह मोबाइल दातागंज निवासी नीरज कुमार वर्मा को मिला। मोबाइल और उसमें रखे रुपयों को देखकर नीरज के मन में कोई लालच नहीं आया। उन्होंने तुरंत मानवता दिखाते हुए मोबाइल में सुरक्षित (सेव) नंबरों पर संपर्क किया और मोबाइल स्वामी को ढूंढ निकाला। नीरज वर्मा ने आर्येन्द्र यादव को अपने पास बुलाकर पूरे मान-सम्मान के साथ मोबाइल और नगदी उन्हें सौंप दी। भावुक हुए दोस्त, छुए पैर अपना खोया हुआ मोबाइल और सुरक्षित पैसे वापस पाकर आर्येन्द्र और मनमोहन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नीरज  वर्मा की इस ईमानदारी से प्रभावित होकर दोनों दोस्तों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और तहे दिल से उनका आभार व्यक्त किया। हरेंद्र यादव मोबाइल स्वामी ने कहा कि आज के समय में नीरज अंकल जी जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी इस ईमानदारी ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी भी जिंदा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................