आंतरहेड़ा के अंकित जारवाल यूपीएससी परीक्षा में 205 वी रैंक गोयावास के सानिध्या मीणा ने 480 वी रैंक बनाकर बड़ी सफलता पाई , सिविल सेवा परीक्षा पास कर किया क्षेत्र का नाम रोशन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा उपखंड मुख्यालय पर रहने वाले गांव आंतरहेड़ा निवासी अंकित जारवाल जो अपने प्रथम प्रयास में आईआरएस बने इसके बाद लगातार तैयारी की और आज यूपीएससी के आए परीक्षा परिणाम में प्रतिभाशाली युवक अंकित जारवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 205वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।
अंकित के पिता जगमोहन मीणा (अध्यापक) और माता ललिता मीणा (पोस्ट मास्टर) पद पर कार्यरत हैं। अंकित का कहना है कि परिवार और गुरुओं के मार्गदर्शन तथा अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अंकित ने यह मुकाम हासिल किया। अंकित को प्रेरणा और मार्गदर्शन उनके मामा राहुल मीणा (IFoS अधिकारी) से भी मिला।
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, महुवा कस्बे सहित आंतरहेड़ा गांव व परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित को बधाइयाँ दीं और मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाईं।
वही महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोयावास निवासी सानिध्या पुत्र ब्रज मोहन मीना एक्सएन पीडब्ल्यूडी ने यूपीएससी परीक्षा(2025 ) में सफलता हासिल की है पूरे देश मेंआंतरहेड़ा के अंकित जारवाल यूपीएससी परीक्षा में 205 वी रैंक गोवा का बास के सानिध्या मीणा ने 480 एवं एसटी में 3 रैंक हासिल की है। इसे लेकर भी गोयावास बालाहेडी सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और इन दोनों को वह उनके परिवारों जनों को बधाई देने वालों का दिन भर टाटा लग रहा वहीं गांव में परिवार जन सहित ग्रामीणों ने मिठाई बाँटकर लोगों ने खुशी जताई
विधायक राजेंद्र मीणा ने अंकित जोरवाल सानिध्या मीणा को बधाई देते हुए परिजनों को बधाई और शुभकामनाएँ देकर क्षेत्र के नाम रोशन करने पर सम्मानित करने का निर्णय लिया