महुवा में मां जसोदा वृद्धाश्रम का विधायक राजेंद्र मीणा सहित अतिथियों ने किया उद्घाटन लोकार्पण

Apr 24, 2026 - 17:37
 0
महुवा में मां जसोदा वृद्धाश्रम का विधायक राजेंद्र मीणा सहित अतिथियों ने  किया उद्घाटन लोकार्पण

महुवा (अवधेश अवस्थी) मां जसोदा सेवा संस्थान एवं चेरीबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीनाथजी मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं मां जसोदा वृद्धाश्रम उद्घाटन महोत्सव के तहत प्रथम दिन गुरुवार को भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई  वहीं  शुक्रवार को माँ जसोदा सेवा संस्थान एवं चेरिटेबल ट्रस्ट पाली रोड महुवा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम  का विधिवत उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि  महुवा विधायक राजेंद्र मीणा 
समारोह में विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मीणा उपमहानिरीक्षक पुलिस सोनीपत,  गिरीश कुमार गर्ग पूर्वी राजस्थान अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं जगदीश  अग्रवाल जिला अध्यक्ष अग्रवाल सम्मेलन दौसा समाजसेवी पूर्व सरपंच रामनिवास गोयल सहित अन्य अतिथियों  ने बंसल परिवार के साथ फीता काटकर किया

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि सब प्रथम में   माँ जसोदा सेवा संस्थान एवं चेरिटेबल ट्रस्ट, महुवा के ट्रस्टी प्रहलाद कुमार बंसल एवं श्रीमती पुष्पा देवी बंसल सहित पूरे बंसल परिवार का नमन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उनके द्वारा  स्थापित एवं संचालित मां जसोदा वृद्धाश्रम के शुभारंभ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ हैइस पावन अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजन, समाजसेवी साथियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर वरिष्ठजनों की सेवा एवं सम्मान के इस पुनीत कार्य का साक्षी बनना हम सबके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है 

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि वृद्धो की सेवा ईश्वर की सेवा है वृद्ध आश्रम एक भवन नहीं बल्कि  वृद्धाश्रम जैसे सेवा केंद्र हमारे समाज की संवेदनशीलता, संस्कार और कर्तव्यबोध का प्रतीक हैं। हम सभी का दायित्व है कि अपने बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह और सुरक्षित वातावरण प्रदान करें।

इस अवसर पर सोनीपत के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेंद्र मीणा ने माँ जसोदा सेवा संस्थान एवं ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह सेवा कार्य निरंतर समाज को प्रेरित करता रहेगा। ऐसे सेवा संस्थान जगह जगह  भामाशाहों की मदद से खुलने चाहिए

इस अवसर पर मां जसोदा सेवा संस्थान एवं चेरिटेबल ट्रस्ट पाली रोड महुवा के  ट्रस्टी पृहलाद कुमार बंसल ने बताया कि मां जसोदा वृद्ध आश्रम का उद्देश्य निराश्रित एवं बुजुर्ग लोगों को सम्मानपूर्वक आश्रय प्रदान करना है। आयोजकों का कहना है कि यह वृद्ध आश्रम समाज के उन बुजुर्गों के लिए समर्पित रहेगा जिन्हें अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में देखभाल और अपनत्व की आवश्यकता होती है इसके साथ यहां एक गौशाला भी खोली गई है। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के साथ समाज सेवा का यह संगम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल जैन, बलराम सत्संग मंडल के विष्णु सांवरिया, अपना घर सेवा समिति महुवा के अध्यक्ष नेमीचंद खेडली वाले, प्रेमचंद गोयल, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्रअवधेशअवस्थी,श्याम भक्त मंडल के राकेश केसरी, योगेंद्र गोयल, डैनी सोनी, बंसल परिवार के दिनेश चंद्र, मुकुट बिहारी, पुरुषोत्तम, गणेश ,राजेश, पवन, राम, श्याम, सोनू ,हेमंत ,नितेश, मयंक, आर्यन ,आयुष ,कृश, चरित, मानस बंसल सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक महिला पुरुष मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................