राजगढ के सरकारी अस्पताल मे एचपीवी का टीकाकरण शुरू
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के राजकीय अस्पताल मे एचपीवी के टीका लगाने के कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है।नर्सिंग आफिसर मांगेलाल मीना ने बताया की अस्पताल के चिकित्सा प्रभरी अधिकारी डाक्टर रमेश मीना की मौजूदगी मे टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नर्सिंग आफिसर मीना ने बताया की ये वैक्सीन सरवाईकल केंसर होने से बचाता है।