गोला का बास दौसा सड़क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था मे मिले शव की शिनाख्त
टहला (अलवर) टहला पुलिस थाना अंतर्गत गोलाकाबास दौसा सड़क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था मे अज्ञात शव मिलने से मची क्षेत्र में खलबली मौके पर टहला पुलिस थाना प्रभारी एवं फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंच कर अज्ञात शव को एम्बुलेंस से टहला सीएचसी पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त जयपुर जिले की थली की ढाणी आंधी निवासी जगदीश बावरिया पुत्र कालुराम बावरिया(34वर्ष) के रूप मे हुई है।
मृतक को अज्ञात पदार्थ डाल कर मौत की गोद मे सुलाया है।टहला पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर घटना की जांच शुरु कर दी है।