केशवाना औधोगिक क्षेत्र में कैमिकल फैक्ट्री में आग, आठ दमकलों ने बुझाई आग
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले के समीप कोटपूतली बहरोड़ क्षेत्र केकेशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक अलाइड कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। भीषण आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आठ दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया ।
आग कैमिकल से भरे एक हिस्से में लगी, जिसके कारण कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग बुझाने के लिए बहरोड़, कोटपूतली, पावटा, नीमराना, बानसूर से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने कीआशंका जताई गई ।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों की जांच की जाएगी।
कोटपूतली बहरोड कलैक्टर प्रियंका गोस्वामी, एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई, एडिशनल एसपी नाजिम अली खान, पनियाला थाना पुलिस, तहसीलदार घटनास्थल पर पहुचे।