मेंटीनेंस के नाम पर लिपापोती टौल वसुली का काम जारी; हाईवे 758 नेशनल हाइवे पर रोड लाइटें बंद, राहगीर एवं वाहन चालक हो रहे हैं परेशान

Mar 8, 2026 - 17:40
 0
मेंटीनेंस के नाम पर लिपापोती टौल वसुली का काम जारी;  हाईवे 758 नेशनल हाइवे पर रोड लाइटें  बंद, राहगीर एवं वाहन चालक हो रहे हैं परेशान

गुरलां आबादी क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 758 की रोड लाइटें बंद होने से पसरा अंधेरा, गोराजी से लेकर दादाबाड़ी तक बंद हाईवे की लाईटें

गुरला:-(बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा जिले के गुरलां से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 पर डिवाइडर पर लगाई गई रोड लाइटें  बंद होने से ग्रामीणों व राहगीरों एवं वाहन चालकों के साथ ही गुरलां के शिव नगर स्थित ग्रामीणों  आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके बावजूद गुरलां (मुजरास ) टोल प्लाजा के जिम्मेदारों द्वारा रोड लाइटों को सही करने को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आबादी क्षेत्र से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 पर लगाई गई रोड लाइटों में नाम मात्र की ही रोड लाइटें ही जलती हैं, गोरा जी के पास लगी खम्भे पर लाइटें आंख-मिचौली जेसै टीमटिमा बंद रही है ऐसे में रोड लाइटों के आसपास के क्षेत्र में रात्रि में अंधेरा छाया रहता हैं। इसके साथ ही हाईवे पर आवारा पशुओं का भी जमावड़ा होने के चलते वाहनों के अंधेरे में उनसे टकराकर हादसा होने की आशंका लगी रहती हैं। रात में क्षेत्र में चोरियां होने की भी आशंका बनी रहती हैं। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी द्वारा उन्हें शुरू करवाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। इससे ग्रामीणों में एनएचआई के प्रति भारी रोष व्याप्त हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................