सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर ने प्रेम कुमार पाराशर को जिला स्तर पर दी अहम जिम्मेदारी

Apr 11, 2026 - 18:38
 0
सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर ने प्रेम कुमार पाराशर को जिला स्तर पर दी अहम जिम्मेदारी

खेरली  (दिनेश लेखी) सर्व ब्राह्मण महासभा (रजि.) अलवर द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महासभा के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रेम कुमार पाराशर निवासी ग्राम गारू को जिला सह प्रवक्ता पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रेम कुमार पाराशर को उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजहित में निरंतर योगदान को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। महासभा ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की गरिमा, उद्देश्य एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा ने अपने संदेश में कहा कि संगठन के कार्यों का सफल संचालन एवं समाज हित के कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करना ही प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस नियुक्ति से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है तथा समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................