कठूमर में 12 अप्रेल को लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर: एसएमएस जयपुर के विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह देंगे सेवाएं
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के निवासियों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार, 12 अप्रैल को एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जयपुर के प्रतिष्ठित एसएमएस (SMS) अस्पताल से प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजकीय अस्पताल के सामने स्थित सुभाष फार्मेसी, कठूमर पर किया जाएगा।
शिविर में डॉ. जितेंद्र सिंह (रेला खेरली वाले) मुख्य चिकित्सक के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. सिंह एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) एवं एस.आर. मेडिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ हैं। उन्हें गंभीर बीमारियों के सटीक निदान और उपचार का लंबा अनुभव है।
इन बीमारियों का होगा परामर्श: डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा निम्नलिखित रोगों से ग्रसित मरीजों को विशेष परामर्श दिया जाएगा, जिसमे हृदय रोग एवं ब्लड प्रेशर (BP), शुगर (डायबिटीज) एवं थायराइड, कैंसर रोग (ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ परामर्श), लिवर एवं किडनी संबंधित बीमारियां, चेस्ट (छाती) एवं टीबी रोग आदि शामिल है
शिविर के आयोजक हैप्पी ठाकुरिया ने कठूमर और आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाओं का लाभ उठाएं। यह शिविर उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो गंभीर रोगों के लिए जयपुर जैसे बड़े शहरों में जाने में असमर्थ हैं।

