सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर ने की विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारियों की घोषणा; जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा ने जारी की सूची, विभिन्न क्षेत्रों में सौंपी जिम्मेदारियां

Apr 11, 2026 - 18:38
 0
सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर  ने की विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारियों की घोषणा; जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा ने जारी की सूची, विभिन्न क्षेत्रों में सौंपी जिम्मेदारियां

खेरली (दिनेश लेखी) सर्व ब्राह्मण महासभा (रजि.) अलवर द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विधानसभा अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है। 
जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा द्वारा जारी सूची में विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें  विधानसभा अध्यक्षों में राजगढ़ से भूपेंद्र शर्मा, थानागाजी से पंडित जनार्दन शर्मा, रामगढ़ से शिवकांत उपाध्याय तथा कठूमर से हरिओम पाराशर को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सर्व ब्राह्मण महासभा के विधानसभा प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है, जिसमें कठूमर से पंकज शर्मा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से नीतेश तिवाड़ी, थानागाजी से कौंसीलाल शर्मा तथा रामगढ़ से सचिन पालीवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा ने बताया कि संगठन के विस्तार और समाज सेवा के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी सभी नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................