मौजपुर विद्यालय में भामाशाह द्वारा बनाए गए भवन का हुआ लोकार्पण

Apr 20, 2026 - 19:49
 0
मौजपुर विद्यालय में भामाशाह द्वारा बनाए गए भवन का हुआ लोकार्पण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजपुर में भामाशाह , समाजसेवी एवं सेवा निवृत सहायक प्रशासनिक अधिकारी  अरविंद जैन एवं उनके परिवार द्वारा विद्यालय में 09 लाख की लागत से प्रधानाध्यापक कक्ष का निर्माण अपने पिता स्व धर्म चंद जैन की स्मृति में कराया गया ।

जिसका लोकार्पण आज सोमवार को चिरंजीलाल मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणगढ़ की अध्यक्षता में किया गया । मुख्य अतिथि महेश मेहता जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक अलवर तथा अति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिओम गुप्ता रहे ।

इस गौरवशाली अवसर के साक्षी , रामेश्वर दयाल जैन , प्रदीप जैन , शमी खान ,रामलाल वर्मा , मुकुट बिहारी,संजीव कटारा , ब्राह्मण समाज अध्यक्ष चंद्रशेखर एडवोकेट लक्ष्मणगढ़, मीडिया प्रभारी मोहित जैन ,एवं अन्य गणमान्य नागरिक ग्राम मौजपुर तथा हरिकिशन मीणा उप प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे । उपस्थित ग्रामवासियों मौजपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में काफी समय से चल रहे रिक्त पदों को भरने हेतु ज्ञापन दिया जिस पर शिक्षा अधिकारी द्वारा यथाशीघ्र कार्यवाही कर पदों को भरवाने का आश्वासन दिया । भामाशाह 
 अरविंद जैन का उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा माला व साफा पहनाकर सम्मान किया । प्रधानाचार्य तारा चंद मीणा ने अरविंद जैन का नवीन कक्ष निर्माण हेतु विशेष आभार व्यक्त किया।  तथा उपस्थित जन समूह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................