नकली कलाकंद का खौफ दिखाकर 'असली' डकैती: खैरथल-तिजारा DST टीम के 2 सिपाही 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Oct 23, 2026 - 17:45
 0
नकली कलाकंद का खौफ दिखाकर 'असली' डकैती: खैरथल-तिजारा DST टीम के 2 सिपाही 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खाकी पर दाग: ACB अलवर की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; कारखाना सीज करने और माल नष्ट करने की धमकी देकर मांगी थी ₹2.20 लाख की घूस

 अलवर / अनिल कुमार गुप्ता 

खाकी की आड़ में वसूली का खेल खेलने वाले भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ा शिकंजा कसा है। जिला खैरथल-तिजारा की जिला स्पेशल टीम (DST) में तैनात दो कांस्टेबलों को ACB चौकी अलवर प्रथम की टीम ने परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

कैमरा बंद करवाया, फिर शुरू किया वसूली का 'गंदा खेल'

ACB के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 21 अक्टूबर को खैरथल-तिजारा DST प्रभारी गौरव और उनकी टीम के सदस्य—कांस्टेबल ब्रजेश (210) व कांस्टेबल ईश्वर सिंह (333) सादे कपड़ों में उसके कारखाने पर पहुंचे।

आरोपियों ने सबसे पहले कारखाने में लगे CCTV कैमरे हटवा दिए ताकि उनकी कारस्तानी रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद परिवादी पर 'नकली कलाकंद' बनाने का आरोप मढ़ते हुए खाद्य विभाग की टीम को बुला लिया और सैंपल भरवा दिए।

धमकी का खौफनाक तरीका:

सैंपल भरने के बाद सिपाही ब्रजेश ने कारखाना सीज न करने और तैयार माल को नष्ट होने से बचाने के नाम पर ₹1 लाख की डिमांड रखी। वहीं, दूसरे सिपाही ईश्वर सिंह ने परिवादी के परिचित अन्य कारोबारियों को भी ₹50-50 हजार की रिश्वत लेकर DST दफ्तर में हाजिर होने का फरमान सुनाया। धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो सभी के कारोबार को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

सत्यापन में खुली पोल, ₹2.20 लाख पर तय हुआ 'सौदा'

परेशान पीड़ित ने तुरंत ACB की शरण ली। ACB द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया गया, जिसमें कांस्टेबल ब्रजेश और ईश्वर सिंह द्वारा कुल ₹2.20 लाख रिश्वत मांगने की बात पुख्ता तौर पर प्रमाणित पाई गई।

ACB का बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचे गए खाकीधारी

जयपुर रेंज ACB पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन और उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। जैसे ही दोनों आरोपी सिपाही ब्रजेश और ईश्वर सिंह परिवादी से ₹2 लाख की घूस ले रहे थे, ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

???? जनहित में ACB की खास अपील:

"यदि आपके खिलाफ ACB में कोई प्रकरण या शिकायत दर्ज होती है, तो किसी बिचौलिए या डर के बहकावे में न आएं। आप सीधे ACB से संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण रख सकते हैं। आपके पक्ष का निष्पक्ष विश्लेषण करने के बाद ही कोई कानूनी निर्णय लिया जाता है।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................