10 जून को संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होगी CMLC की बैठक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में आगामी 10 जून (बुधवार) को सायं 4:00 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में सीएमएलसी (CMLC) की बैठक आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नीलिमा तक्षक ने बताया कि इस बैठक में गत बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं की क्रियान्विति के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की जायेगी। बैठक के सुचारू संचालन हेतु भरतपुर जिले के अधिकारी संभागीय आयुक्त सभागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि धौलपुर एवं डीग जिले के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़ेंगे।


