विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण

Jun 4, 2026 - 19:20
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद मृदुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को के अवसर पर जिले भर में व्यापक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम तथा आमजन को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 
सीईओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी विभागों को अधिकाधिक पौधारोपण सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक एवं नागरिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी राहुल सैनी, डीएफओ चेतन कुमार, एसीईओ रेखा रानी, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, नगर निगम सचिव प्रताप सिंह गिरधारी तिवारी सहित अन्य अधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................