खूनी संघर्ष: इमली के पत्ते तोड़ने पर 7 साल के मासूम का सिर फोड़ा, बचाने आए चाचा को भी बेरहमी से पीटा

Jun 6, 2026 - 13:31
 0
खूनी संघर्ष: इमली के पत्ते तोड़ने पर 7 साल के मासूम का सिर फोड़ा, बचाने आए चाचा को भी बेरहमी से पीटा

टपूकड़ा (कोटपूतली-बहरोड़)। कस्बे में शुक्रवार शाम को इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ महज इमली के पेड़ से पत्ते तोड़ने की मामूली बात पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर 7 साल के एक मासूम बच्चे का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए बच्चे के चाचा पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मासूम बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खेलते-खेलते तोड़े थे पत्ते, पड़ोसियों ने बरपाया कहर: प्राप्त जानकारी के अनुसार, टपूकड़ा निवासी 7 वर्षीय मासूम सलीम शुक्रवार शाम को घर के पास सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने पास ही लगे एक इमली के पेड़ से कुछ पत्ते तोड़ लिए। इस बात से नाराज होकर पड़ोसी साहिल, दिलशाद, सफी मोहम्मद और उनके अन्य साथी हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए और बच्चे पर टूट पड़े। आरोपियों ने मासूम के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

चाचा को भी आई गंभीर चोटें: बच्चे के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसका चाचा बिलाल उसे बचाने के लिए मौके पर दौड़ा, तो दबंगों ने उस पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडों के वार से बिलाल के सिर और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत टपूकड़ा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे के सिर में गहरे घाव और नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................