बेरी में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में उमड़ रहा जनसैलाब: भजनों पर भावविभोर होकर झूम रहे श्रद्धालु

Jun 8, 2026 - 16:30
 0
बेरी में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में उमड़ रहा जनसैलाब: भजनों पर भावविभोर होकर झूम रहे श्रद्धालु

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री मनीराम बाबा भक्त मंडल और सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में गांव बेरी स्थित श्री मनीराम बाबा मंदिर परिसर में भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सन्त महन्त कृपा गिरी महाराज के पावन सानिध्य में चल रही इस संगीतमय कथा में गांव बेरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया है।

आयोजक सन्त कृपा गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 6 जून से हो चुका है, जो आगामी 16 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। इसके पश्चात 17 जून को भव्य यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसके साथ ही सन्त समागम और एक विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा।

व्यासपीठ से पंडित राजू भैया सुना रहे शिव महिमा: कथा के मुख्य वाचक सुप्रसिद्ध पंडित राजू भैया अपनी ओजस्वी और सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं। उन्होंने शिव कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव पुराण का श्रवण करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए श्री मनीराम बाबा भक्त मंडल, सर्व समाज के पदाधिकारी और बेरी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है

Please accept the Cookies Store Request.