भव्य कलश यात्रा के साथ पिछोकड़ा का बास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ; 101 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर बढ़ाई शोभा

Jun 8, 2026 - 20:44
Jun 8, 2026 - 21:08
 0
भव्य कलश यात्रा के साथ पिछोकड़ा का बास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ; 101 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर बढ़ाई शोभा

कठूमर/भनोकर (दिनेश लेखी) भनोकर ग्राम पंचायत के अंतर्गत पिछोकड़ा का बास गांव में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन गांव में एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को वैकुण्ठ धाम में बदल दिया।

कथा के प्रथम दिवस पर सुबह भोमिया बाबा मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित भव्य कलश यात्रा में 101 महिलाओं और बालिकाओं ने पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर मंगल कलश लेकर भाग लिया। कलश यात्रा भोमिया बाबा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौपालों से होती हुई गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोषों के साथ नृत्य करते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की।

आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 8 जून से 14 जून, 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रख्यात कथाव्यास आचार्य सुरेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों, पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक रहस्यों का रसपान कराएंगे।

यह आयोजन पूरी तरह से समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हो रहा है। कथा के पहले ही दिन ग्रामीणों और आस-पास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................