युवक की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में भारी हंगामा: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

Jun 9, 2026 - 12:37
Jun 9, 2026 - 13:39
 0
युवक की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में भारी हंगामा: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। मंगलवार को जिला हॉस्पिटल में हंगामे की स्थिति के बीच अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों और विधायक दीनदयाल बैरवा ने परिजनों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया।

  • खेत में बने कमरे में मिला था युवक का शव

कोतवाली थाना क्षेत्र में लालसोट बाईपास के पास एक खेत में बने कमरे में सोमवार शाम युवक का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी बल्ली खान (28) के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और सोमवार रात को भी जिला हॉस्पिटल में हंगामा किया था।

  • पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा। हॉस्पिटल परिसर में हंगामे और तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

  • कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद

स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा, डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय और सैंथल थाना प्रभारी रविन्द्र सहित पुलिस बल जिला हॉस्पिटल में मौजूद है। पुलिस अधिकारी परिजनों से लगातार बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

  • विधायक दीनदयाल बैरवा पहुंचे हॉस्पिटल

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक दीनदयाल बैरवा भी अपने समर्थकों के साथ जिला हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों से बातचीत की और लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। फिलहाल परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। विधायक दीनदयाल बैरवा और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है