भीलवाड़ा में गरजी कांग्रेस: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में बुधवार शाम सूचना केंद्र पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और न्याय की मांग कर रहे छात्र-युवाओं पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज व क्रूरता के विरोध में किया गया।
प्रदर्शन के दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन महासचिव महेश सोनी ने प्रदर्शन की पृष्ठभूमि साझा की और कहा कि छात्र-युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन न्याय मांगने पर उन पर लाठियां बरसाना केंद्र सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़े की मांग की।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस विशाल विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के पूर्व सभापति ओम नारानिवाल, संगठन महासचिव महेश सोनी, अविचल व्यास, हेमेंद्र शर्मा, आशीष राजस्थल, प्रदीप व्यास, प्रकाश ओझा, राधेश्याम भड़ाना, हरफूल जाट, भेरू लाल बेरवा, मोहसिन मसूरी, कैलाश चौधरी, रामेश्वर जाट, अर्चना दुबे, राजू डीडवाणीया, फारुख मसूरी, योगेश सोनी, बक्शु जाट, लक्ष्मण लौट, सुरेश बंब, सुशीला बेरवा, सुभाष झंवर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


