हिमाचल में दर्दनाक हादसा: चलती टाटा सूमो पर गिरी पहाड़ी, 6 माह के मासूम समेत 13 लोगों की मौत

Jul 24, 2026 - 19:50
 0
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: चलती टाटा सूमो पर गिरी पहाड़ी, 6 माह के मासूम समेत 13 लोगों की मौत

कुल्लू से पांगी लौट रहे थे सभी सवार, रास्ते में अचानक गिरी चट्टानें, भीषण हादसे में वाहन चकनाचूर

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पांगी-उदयपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कुडूनाला के समीप अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने के कारण नीचे से गुजर रही टाटा सूमो गाड़ी पूरी तरह चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 महीने के मासूम बच्चे समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रास्ता खुलने के बाद घर लौट रहे थे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे, जो मूल रूप से पांगी घाटी के निवासी थे और कुल्लू से अपने गांव लौट रहे थे। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध था, जिस वजह से सभी यात्री तिंदी नामक स्थान पर रुके हुए थे। रास्ता खुलते ही जैसे ही वाहन कुडूनाला क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक ऊपर पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें वाहन पर आ गिरीं।

चट्टान गिरते ही गाड़ी बनी मलबा, लगी आग

हादसा इतना भयावह था कि टाटा सूमो पूरी तरह चकनाचूर होकर मलबे में तब्दील हो गई। चट्टान गिरने के बाद वाहन में आग लग गई, जिससे कई शव क्षत-विक्षत हो गए। अचानक हुई इस भयानक घटना से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन और नेताओं ने व्यक्त किया शोक

भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को त्वरित उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराने की अपील की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। लाहौल-स्पीति की डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................