31 मार्च के बाद सिर्फ आधार से नहीं बनेगा पैन कार्ड
नई दिल्ली (कमलेश जैन) 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। 31 मार्च के बाद PAN कार्ड सिर्फ आधार कार्ड की मदद से नहीं बनवाया जा सकेगा। इसके लिए अलग से जन्म की तारीख से जुड़े दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों में बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट, पासपोर्ट आदि शामिल होंगे। 31 मार्च तक ज्यादा आसानी से पैन कार्ड बनवा सकते हैं।
1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के पुराने एप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। 31 मार्च से पहले ज्यादा आसानी से अपना PAN कार्ड बनवा सकते हैं। फिलहाल नया PAN कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
1 अप्रैल से इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
CSCeGov के पोस्ट के अनुसार 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट, पासपोर्ट आदि की जरूरत पड़ेगी। इसका मतलब है कि अभी की तरह सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके PAN कार्ड नहीं बनवाया जा सकेगा।