कोटा मंडल की DRUCC बैठक में उठा भरतपुर स्टेशन का मुद्दा, वंदे भारत के ठहराव और लिफ्ट-एस्केलेटर की मांग

Jul 24, 2026 - 19:53
 0
कोटा मंडल की DRUCC बैठक में उठा भरतपुर स्टेशन का मुद्दा, वंदे भारत के ठहराव और लिफ्ट-एस्केलेटर की मांग

स्टेशन परिसर में जलभराव, पार्किंग अव्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और ट्रेनों के ठहराव जैसे गंभीर मुद्दों पर हुई समीक्षा

हलैना (विष्णु मित्तल)। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल कार्यालय में आयोजित 'मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति' (DRUCC) की महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए समिति सदस्य विष्णु मित्तल (हलैना) ने सहभागिता की। बैठक के दौरान उन्होंने भरतपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति समीक्षा के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम सुझाव और मांगें रखीं।

विष्णु मित्तल ने भरतपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुगमता के लिए 'वंदे भारत एक्सप्रेस' सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग की। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो, रिक्शा चालकों की मनमानी, पार्किंग और वाहनों की अव्यवस्था, बार-बार खराब होने वाली लिफ्ट की समस्या और भविष्य में एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) लगाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जलभराव व सफाई व्यवस्था पर ध्यान आकर्षित किया

बैठक में बारिश के दिनों में स्टेशन परिसर में जगह-जगह होने वाले जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की नियमित सफाई, रिफ्रेशमेंट एरिया को अधिक सुंदर व व्यवस्थित बनाने तथा 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' स्टॉल को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में अपने सुझाव दिए।

वरिष्ठ रेल अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में कोटा मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनिल कालरा, एडीएम विजय महरोत्रा, सीनियर डीसीएम सौरभ जैन, डीसीएम आर. मीणा एवं के.के. पटेल सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य DRUCC सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की रेल समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा। रेल अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................