27 जुलाई को खैरथल जिले की 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

Jul 26, 2026 - 17:25
 0
27 जुलाई को खैरथल जिले की 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअर्स शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में 22 जुलाई 2026 से ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
 27 जुलाई को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत बंबोरा स्थित अटल सेवा केन्द्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत लाडपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत शाहबाद स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत  थड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत मैनपुर स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................