छात्रों के संघर्ष की जीत, छात्रों-युवाओं के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

Jul 26, 2026 - 17:24
 0
छात्रों के संघर्ष की जीत, छात्रों-युवाओं के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

अंता (शफीक मंसूरी ) बारां, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, बारां के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बारां शहर के प्रमुख बाजारोें से होते हुए प्रताप चैक तक भव्य विजय मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं कांग्रेसजन शामिल हुए। विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के समर्थन में तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारे लगाए। जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने बताया कि अन्ता विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विजयी जुलूस का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार छात्रों, युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनके सतत संघर्ष और कांग्रेस के जनआंदोलन के कारण सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि यह विजय मार्च देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की आवाज की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव शिक्षा, युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। जनता की आवाज के सामने सरकार को झुकना पड़ा और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि देश का युवा बदलाव चाहता है और कांग्रेस उसकी आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का आंदोलन भविष्य में भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा।

पूर्व विधायक बारां-अटरू पानाचंद मेघवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला होती है। जब शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगता है तो देश का भविष्य प्रभावित होता है। कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
पूर्व विधायक किशनगंज श्रीमती निर्मला सहरिया ने कहा कि युवाओं की आशाओं और विश्वास की रक्षा करना प्रत्येक सरकार का दायित्व है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को अवसर और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया है तथा यह विजय मार्च उसी संकल्प का प्रतीक है।
विजय मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ प्रताप चैक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश के छात्रों एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, नगर कांग्रेस कमेटी, मण्डल कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................