राज्य स्तरीय मातृ स्वास्थ्य दल ने किया सीएचसी कठूमर का निरीक्षण,गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के दिए निर्देश

Oct 25, 2026 - 18:00
 0
राज्य स्तरीय मातृ स्वास्थ्य दल ने किया सीएचसी कठूमर का निरीक्षण,गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के दिए निर्देश

कठूमर/ दिनेश लेखी।

राज्य स्तरीय मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राज्य स्तर से आए उच्च स्तरीय दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दल ने लेबर रूम, एएनसी क्लिनिक, टीकाकरण कक्ष तथा अस्पताल में रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण दल में स्टेट मेटरनल हेल्थ की नोडल अधिकारी डॉ. निरुपमा चौधरी, अलवर के आरसीएचओ डॉ. मंजू शर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर दिनेश, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर सिरीषा दाऊ, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर प्रभु तथा सीनियर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर मनीष जैन शामिल रहे। दल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में साफ-सफाई बनाए रखने, सभी उपकरणों की नियमित ऑटोक्लेविंग करने तथा प्रसव के दौरान निगरानी के लिए पार्टोग्राफ का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रसव जांच से संबंधित सभी रिकॉर्ड वास्तविक समय पर दर्ज करने और आवश्यक जानकारी का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एएनसी सेवाओं के संबंध में दल ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक की सभी सेवाओं की पीसीटीएस पोर्टल पर रियल टाइम एंट्री करने, चौथी एएनसी जांच की शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा रिकॉर्ड को सही ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए। दल ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में समयबद्धता और रिकॉर्ड की शुद्धता का विशेष महत्व है।
व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एमओआईसी डॉ. जवाहर सिंह एवं लेबर रूम प्रभारी को लेबर रूम परिसर की सेवाओं, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधारों पर चर्चा की गई।दल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता बनाए रखने और सभी निर्धारित स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. कृष्ण कुमार, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी राम रतन सैनी, नर्सिंग अधिकारी प्रेम सिंह, विक्रम, मुरारी, राजवती, राकेश, सतीश, नेहा कुमारी, रिंकी, प्रह्लाद, कुलदीप एवं कमलेश उपस्थित रहे। इनके अलावा एएनएम सुमन, शर्मिला और निक्की सहित समस्त आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................