राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में एनएसएस शिविर: स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति पर हुआ विशेष व्याख्यान

Oct 26, 2026 - 19:06
 0
राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में एनएसएस शिविर: स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति पर हुआ विशेष व्याख्यान

खैरथल (मुंडावर) हीरालाल भूरानी । राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएनएस) इकाई के तत्वावधान में द्वितीय एकदिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता व स्वास्थ्य का संदेश दिया।

स्वच्छता और श्रमदान से चमकाया महाविद्यालय परिसर

शिविर के प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नूरजमा खां ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने मौसम परिवर्तन के इस दौर में साफ-सफाई रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय विस्तार से बताए।

इसके बाद द्वितीय सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने कक्षा-कक्षों की बेहतरीन सफाई की, वहीं छात्रों ने महाविद्यालय के खेल मैदान में झाड़ियों और कचरे को साफ कर परिसर को सुथरा बनाया। तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे शिविर का माहौल बेहद ऊर्जावान रहा।

नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान व हस्ताक्षर अभियान

महाविद्यालय में संचालित 'नई किरण नशा मुक्ति केंद्र' के तत्वावधान में इस अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंडावर थाने में पदस्थापित पुलिस उप निरीक्षक श्री रामनिवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के खतरनाक दुष्प्रभावों और इससे जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। व्याख्यान के पश्चात महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

गणमान्य शिक्षकों की रही उपस्थिति

इस पूरे शिविर और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा, प्रो. पवन कुमार, प्रो. सतीश कुमार वर्मा, प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया, श्री कपिल और श्री अंकित सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................