गुरलां व लोड़ी कारोई के बीच राजमार्ग स्थित नाडी में तैरता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Apr 8, 2022 - 14:01
 0
गुरलां व लोड़ी कारोई के बीच राजमार्ग स्थित नाडी में तैरता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

गुरला (भीलवाडा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली) कारोई पुलिस थाना क्षेत्र के गुरलां गांव के पास एक नाडी में तीन दिन पहले घर से लापता युवक की लाश तैरती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहूंची
कारोई सहायक उपनिरीक्षक दयाल सिंह राजौरा ने बताया की गुरलां व लोड़ी कारोई के बीच राजमार्ग पर डामर प्लांट के पास एक नाडी में तैरती हुई लाश की सूचना मिली। सूचना पर एएसआई नरपत सिंह व हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार जौशी को मौके पर भेजा। जहां लाश की पहचान भगवान लाल पुत्र जयकिशन नायक उम्र 42 वर्ष निवासी गुरलां के रूप में की गई । जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। 
एएसआई राजौरा ने बताया कि भगवान लाल के परिजनों ने रिपोर्ट पेश कर 6 अप्रैल को कारोई थाने में गुमसुदगी भी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि भगवान लाल 5 अप्रैल की सुबह 7 बजे घर से बिना कहे पैदल निकला था। जिसकी रिश्तेदारों के साथ ही आसपास क्षेत्र व गांव में खोजबीन की मगर कही पता नहीं चला। वही आज प्रातः सूचना मिली तो मौके पर पुलिस ने भगवान लाल की तीन दिन पुरानी लाश को नाडी में तैरता हुआ पाया। परिजनों की रिपोर्ट पर कारोई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लाश परिजनों को सुपुर्द की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है