11 ऊंट गाड़‍ियों और 51 ट्रैक्‍टर से बहन के घर भात भरने गया भाई, 11 लाख रुपये का भरा मायरा

Apr 29, 2026 - 18:35
 0
11 ऊंट गाड़‍ियों और 51 ट्रैक्‍टर से बहन के घर भात भरने गया भाई, 11 लाख रुपये का भरा मायरा
भीलवाड़ा (कमलेश जैन) आधुनिक दौर में भी एक भाई के परंपरागत तरीके से भात भरण यात्रा निकालने की चर्चा खूब हो रही है।सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ऊंट गाड़ी से मायरा भरने गया किसान.
लग्जरी गाड़ियों के दौर में एक किसान भाई ने 11 ऊंट गाड़ियों और 51 ट्रैक्टर पर भात भरण की अनूठी शोभायात्रा निकाली। भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर गांव से टिठोडी गांव तक 7 किलोमीटर की यात्रा की। ग्रामीणों ने भी खूब पुष्प वर्षा की। भात यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। किसान परिवार ने पुरानी परंपरा को न‍िभाया। बहन के घर पहुंचकर 11 लाख का मायरा भरा। 
बहन को पिता की कमी महसूस न हो"
किसान मुकेश जाट ने कहा क‍ि पिता के देहांत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उन्होंने यही कोशिश की कि बहन को कभी पिता की कमी महसूस न हो, जो भी किया है, वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने और बहन के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए किया है।
ऊंट गाड़ी से बहन के घर मायरा भरने गया भाई 
 किसान मुकेश जाट ने कहा हमारी पुरानी परंपराएं ही हमारी असली पहचान है, इसलिए मैंने उसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया है।  बदलते आधुनिक दौर में जहां एक ओर परंपराओं को जिंदा रखा, वहीं भाई ने 11 लाख रुपये का भात भरा। पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए मायरा भरने की परंपरा को पुनर्जीवत किया।  
मुकेश जाट की पत्नी माया पंचायत प्रशासक हैं। पिता के निधन के बाद भाई की अनूठी भात शोभायात्रा को देखकर बहन भी भावुक हो गई। नाचते-गाते हुए करीब 7 किलोमीटर का सफर तय क‍िया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है