बयाना के विधुत सबस्टेशन पर लगेगा नया पावर ट्रांसफार्मर

Jun 10, 2020 - 03:37
 0
बयाना के विधुत सबस्टेशन पर लगेगा नया पावर ट्रांसफार्मर

बयाना भरतपुर

बयाना 09 जून। बयाना के 33 केवी विधुत सब स्टेशन पर अब नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिसकी स्थापना के बाद विधुत उपभोक्ताओं को निर्भाध तरीके से विधुत आपूर्ती मिल सकेगी। डिस्काॅम के सहायक अभियंता राजीव गुप्ता के अनुसार यह विधुत ट्रांसफार्मर बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच स्थापित किया जाएगा। जिसके चलते इस दौरान यहां के रीको क्षेत्र सहित इस स्टेशन से जुडे सभी उपभोक्ताआंे की आपूर्ती 4 घंटे के लिए बाधित रहेगी व 132 केवी सब स्टेशन पर भी इस दिन रखरखाव और मरम्मत का कार्य होने के चलते सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 33 केवी खेडली गडासिया से जुडे सभी सब स्टेशनों व फीडरों की विधुत आपूर्ती भी बंद रहेगी।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow