अज्ञात नकाबपोश लोगों ने आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव पर किया जानलेवा हमला, कोटपुतली चिकित्सालय में भर्ती

ग्राम कारोडा बस स्टैण्ड के समीप की घटना

Jul 7, 2021 - 23:45
 0
अज्ञात नकाबपोश लोगों ने आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव पर किया जानलेवा हमला, कोटपुतली चिकित्सालय में भर्ती

बर्डोद (अलवर, राजस्थान)  अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर स्थित ग्राम कारोडा बस स्टैण्ड पर दोपहर को ग्राम पंचायत कारोडा मुख्यालय से लौट रहे आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव पुत्र शुभराम यादव निवासी कारोडा पर अज्ञात नकाबपोश  लोगों ने  जानलेवा हमला कर दिया। घटना में आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पडौसी युवक ने बहरोड़ चिकित्सालय भर्ती कराया।  बाद में उसे  जयपुर के लिए रैफर किया गया। घटना में घायल आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव ने बताया कि पंचायत मुख्यालय से दोपहर को अपने घर लौट रहा था। कि रास्ते पर नकाबपोश चार पांच लोगों ने मेरे ऊपर डंडों ए़ंव लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। और मेरा मोबाइल फोन फोड़ दिया।  और मौके से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मामले में पिडित युवक ने बहरोड़ थाना पुलिस को पर्चा बयान दिया है। जिसके तहत पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। वहीं आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव पर हुए हमले को लेकर क्षेत्र में दिन भर चर्चा रही।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................