विप्र फाउंडेशन इस बार सांकेतिक रूप से घर पर ही मनाएगा भगवान परशुराम जयंती

May 13, 2021 - 19:48
 0
विप्र फाउंडेशन इस बार सांकेतिक रूप से घर पर ही मनाएगा भगवान  परशुराम जयंती

भीलवाडा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) ब्राह्मण समाज के अंतराष्ट्रीय वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीयो ने आज आपस मे फोन पर ही वार्ता की व एक दूसरे के कुशलक्षेम जाने। विप्र फाउंडेशन के  कार्यकारी जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद सभापति दिनेश शर्मा ने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुल्तानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिला महामंत्री लोकेश तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते अभी सभी घर पर ही है व इस दौर में सभी की अर्थव्यवस्था भी डगमगा रही है। इसलिए इस बार कल परशुराम जन्मोत्सव पर्व को घर मे ही सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया साथ ही परशुराम जन्मोत्सव के दिन विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया जाएगा, घर मे ही सुंदर कांड जैसे  आध्यामिक अनुष्ठान करने, शाम को दीपप्रज्वलन करने के साथ जिन विप्र परिवार में घर के जिम्मेदार सदस्य की क्षति हुई है उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व में किये गए वृक्षारोपण की सार संभाल की जाएगी और आगामी दिनों में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू करने पर भी मंथन किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के दीपक सुल्तानिया,तुलसी राम शर्मा, हरीश ओझा, विष्णु प्रसाद भट्ट,लादू लाल व्यास, संजय शर्मा, केशव शर्मा, संजय औदीच्य, दीपक गौड़, साधना शर्मा, मधुबाला शर्मा, मानसी शर्मा,अनुराधा ओझा, अनिता शर्मा, बबली सारस्वत,पूनम गौड़ आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................