भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रतनलाल प्रजापति "राजस्थान गौरव पत्रकार " सम्मान से सम्मानित

Jun 22, 2024 - 03:59
Jun 22, 2024 - 04:01
 0
भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रतनलाल प्रजापति "राजस्थान गौरव पत्रकार " सम्मान से सम्मानित

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
'बुलन्द राहें', भीलवाड़ा। साई ऑर्गेनाइजेशन ऑफ सोशल इंप्रूवमेंट द्वारा वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा में सांसद  दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 50 से भी अधिक इलेक्ट्रॉनिक एवं हिन्दी समाचार पत्र के पत्रकारों को राजस्थान पत्रकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, इसी कड़ी में भीलवाड़ा शहर से प्रकाशित होने वाले पाक्षिक हिन्दी समाचार पत्र 'बुलन्द राहें', के संपादक रतनलाल प्रजापति को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद  दामोदर अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति मंजू पोखरना, संस्थान की संस्थापिका रेखा शर्मा, अतिरिक्त अतिथि सुरेश चंद्र मंत्री, पवन पांडिया, डॉ. नवरतन मल,  राजेंद्र पाराशर आदि के आथित्य में संपन्न हुआ। मंच का संचालन रेखा लढा द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में संगीत कला केंद्र भीलवाड़ा द्वारा बालिका किशोरी द्वारा कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिला समन्वयक कल्पना शर्मा द्वारा स्वागत गीत तथा भजन की प्रस्तुति दी गई। सांसद महोदय द्वारा संस्थान को साधूवाद धन्यवाद देते हुए प्रशंसा की तथा संस्था द्वारा प्रथम बार भीलवाड़ा में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने की सराहना की साथ ही कहा की ऐसे संस्थानों द्वारा लोकहित हेतु किए गए कार्य से जनता अत्यधिक लाभान्वित व जागरुक होती है, सांसद महोदय ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा समारोह सेमिनार सम्मेलन इत्यादि में हमें स्वेच्छानुसार अपनी सेवाएं प्रदान कर समाज को लाभान्वित करना चाहिए।  मंजू पोखरना द्वारा प्रथम बार पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने पर सम्मानित होने वाले पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की। 
संस्थान की संस्थापिका रेखा शर्मा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह क्यों आयोजित किया जाता है पर बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की रीड की हड्डी है जो अपने नेटवर्क के माध्यम से हर परिस्थिति में समाचार पत्रों द्वारा खबरों के माध्यम से समाज को लाभान्वित करते हैं, यह संस्थान भी आपकी कलम सर्वहारा वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्धता के साथ गतिमान रही है, आपने अपनी कलम के माध्यम से समाज में मानवता एवं पत्रकारिता क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में भी सराहनीय उत्कृष्ट कार्य किए हैं, आपके इस अदम्य साहस हौसले और सक्रियता को नमन करते हुए साईं ऑर्गेनाइजेशन आफ सोशल इंप्रूवमेंट आपको राजस्थान गौरव समाज से अलंकृत कर गौरवान्वित है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................