दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेम्पो ट्रैवलर पलटने से 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

Oct 17, 2026 - 18:00
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेम्पो ट्रैवलर पलटने से 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खाई में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत ,सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे

कोटा / राजस्थान 

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सवारियों से भरी एक ट्रेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उज्जैन से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले थे। ये सभी पहले उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र के कुराडिया एक्सचेंज के पास हुआ। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने या अचानक वाहन के नियंत्रण से बाहर होने के कारण यह हादसा हुआ। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह जंप और एलाइनमेंट की समस्या को भी हादसे का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर निकाले फंसे यात्री

हाइवे पर तेज धमाके के साथ ट्रैवलर पलटने से वाहन के भीतर चीख-पुकार मच गई। आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आईं और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने गजब की तत्परता दिखाते हुए वाहन के कांच तोड़े और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू शामिल हैं, तथा वाहन चालक की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं, घायलों में वंदिता, अजय गावंडे, वेदांत झरबड़े, मोहनिस झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ और सारांश शामिल हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से आगे की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................