माचाडी में विधुत करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नया गांव में माचाडी में विधुत करंट लगने से शनिवार की देर रात्रि एक 13 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी।
जानकारी के अनुसार नया गांव माचाडी निवासी 13 वर्षीय अरुण पुत्र मंगतू जागिड़ को विधुत करंट लग गया। जिसे शनिवार की रात्रि को राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां अरुण को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनो ने बताया कि अरुण घर मे सबसे छोटा था। इसकी एक बहन और एक भाई है, जो अरुण से बड़े थे। अरुण ने कक्षा नौ की परीक्षा दी थी। राजगढ़ थाने के एएसआई हीरालाल ने बताया कि गत देर रात्रि नया गांव माचाडी निवासी अरुण पुत्र मंगतू जांगिड़ की विधुत करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो को सौंप दिया है। इस सम्बंध में परिजनों की ओर से कोई रिर्पोट नही दी है।






