वंदे गंगा अभियान को बनायें जन अभियान- जिला कलक्टर

जल संरक्षण की महत्वता को पहुॅचाऐं गांव-गांव, ढांणी-ढांणी

Jun 3, 2025 - 19:14
 0
वंदे गंगा अभियान को बनायें जन अभियान- जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान में सभी विभाग सक्रियता से भागीदारी निभाकर जल संरक्षण के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाकर इसे जन अभियान बनायें। 
जिला कलक्टर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान की तैयारी की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को जन अभियान के रूप में गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। आगामी 5 जून से 20 जून तक सभी विभाग अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर जल संरक्षण के महत्व को आम लोगों तक पहुंचाऐं। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, जल शक्ति अभियान, जन सहभागिता, हरियालौ राजस्थान, कर्मभूमि से मातृभूमि को वंदे गंगा अभियान में शामिल कर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक दिवस विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। 
जल स्रोतों की सफाई व पौधा रोपण की तैयारी
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में वर्षा जल संग्रहण के लिए पुराने कुएं, तालाब, बावडी को संरक्षित कर साफ सफाई कर भामाशाहों की मदद से जल संरक्षण के लिए तैयार करें। उन्होंने सभी विभागों को राजकीय कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बने हुए हैं उन्हें वर्षा पूर्व साफ सफाई करने तथा जिन कार्यालय में जल संरक्षण के स्ट्रक्चर नहीं बने हो अभियान के दौरान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिवस तक प्रत्येक तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किए जाऐं। स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी लेकर जल स्रोतों पर श्रमदान करें। अभियान के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार कर उन्हें मूर्त रूप दें। 
प्रत्येक दिवस होंगे विशेष कार्यक्रम
उन्होंने ब्लॉक वंदे गंगा अभियान का एक्शन प्लान बनाकर ग्राम पंचायत में सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान के उद्देश्य की जानकारी पहुंचते हुए आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों की मेंड के पास पौधारोपण के लिए तैयार करें, वर्षा जल संरक्षण के लिए खेत का पानी खेत में रुके इसकी जानकारी दें। सभी चारागाह, सिवायचक भूमि, जल स्रोतों की साफ सफाई कर जल संरक्षण व पौधारोपण का प्लान बनाएं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कलेक्शन एंड सीजर को भी सक्रियता के साथ लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी जल स्रोतों में अभियान के दौरान साफ सफाई होना सुनिश्चित की जाए। भामाशाहों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करें।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
उन्होंने अभियान के दौरान अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत, भामाशाह, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं को आगामी 15 अगस्त व 26 जनवरी के समारोह में सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के कैच दा रेन के तहत गांव का पानी नदी नालों में बहकर नहीं जाए इसके लिए ग्राम पंचायतों व स्थानीय काश्तकारों को प्रेरित करें। उन्होंने विभागवार एवं पंचायत समिति वार अभियान की तैयारी की विस्तृत समीक्षा कर प्रति दिवस होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर निदेशक घना मानस सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, आयुक्त बीडीए प्रतीक जुईकर, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण बिश्नोई सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तर से सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................