उपखंड प्रशासन पुलिस बल सहित 23 जून को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान होगा शुरू
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
नगर पालिका द्वारा कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार 23 जून से चलाया जाएगा। जिसके तहत बस स्टैंड व इसके आसपास के सभी दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण जालूकी रोड कठूमर रोड मालाखेड़ा रोड मेंन बाजार में किये गये को हटाया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में समझाइए एवं हटाई जाने की सूचना दे दी गई। इसके बाद भी दुकान दारो द्वारा अतिक्रमण पर कोई गौर नहीं किया गया। इसी को लेकर नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने मौखिक तौर पर उन्हें चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के पास शिकायतें आ रही है। पूर्व में ग्रामीणों की ओर से अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मुख्य सचिव जिलाधीश उपखंड अधिकारी सहित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसको लेकर उपखंड अधिकारी के निर्देश अनुसार कल सोमवार से अतिक्रमण हटाया जाएगा अतिक्रमण हटाए जाने पर पुलिस बल के साथ नगर पालिका प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन मौजूद रहेगा।