बालिकाओं को बताए आत्मरक्षा के गुण: सेल्फ डिफेंस के तरीके जो हर महिला को पता होना चाहिए

Aug 25, 2023 - 18:37
 0
बालिकाओं को बताए आत्मरक्षा के गुण: सेल्फ डिफेंस के तरीके जो हर महिला को पता होना चाहिए

बानसूर (कोटपुटली-बहरोड/ राजस्थान/ गोपाल कृष्ण) बानसूर कस्बे के युवा जागृति संस्थान द्वारा  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  होलावास की बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस आत्मरक्षा की  जानकारी देकर आत्मरक्षा के गुरु समझाएं  किस प्रकार निकट परिस्थितियों में हमलावर से स्वयं को सुरक्षित रखें युवा जागृति संस्थान के मास्टर ट्रेनर भीम सिंह सैनी ने बालिकाओं को मार्शल आर्ट लड़ाकू खेल और आत्मरक्षा कक्षाएं महिलाओं के लिए खुद की रक्षा करना सिखाने का सबसे व्यापक तरीका है आमतौर पर माना जाता है कि केवल कामकाजी महिलाओं और स्कूली लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के तरीके सीखना जरूरी है पर यह धारणा पूरी तरह गलत है हमारा मानना है कि लड़की चाहे कामकाजी हो या नहीं उसे अपनी सुरक्षा के लिए कुछ बुनियादी सेल्फ डिफेंस के तरीके पता होना चाहिए  आगे उन्होंने बताया कि हमलावर से अपने हाथ पैर और शारीरिक रूप से कैसे लड़ना है आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है जो लड़कियों को अपने परिवेश के बारे में अधिक जागरूक होने और किसी भी समय अप्रत्याशित के लिए तैयार रहने में मदद करता है आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से लड़कियों को संकट के समय अपनी रक्षा करने के लिए मनोवैज्ञानिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाता है हमलावर पर अटैक कैसे करें स्वयं का बचाव कैसे करें के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए हमलावर के किन-किन शारीरिक हिस्सों पर अटैक करे  जरूरी नहीं कि आप ऑफिस जा रही हो तभी आप पर कोई अटैक करें आपको हर जगह अपनी सुरक्षा को लेकर सजक होना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................