राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड लक्ष्मणगढ़ का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग हुआ संपन्न

Jun 22, 2025 - 14:31
 0
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड लक्ष्मणगढ़ का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग हुआ संपन्न

लक्ष्मणगढ (अलवर) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा कस्बे लक्ष्मणगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर में बीस जून से बाइस जून तक संघ का तीन दिवसीय लक्ष्मणगढ़ एवं मालाखेड़ा खंड का संयुक्त प्रारंभिक शिक्षा वर्ग लगाया गया।

खंड कार्यवाह तुलसीराम शर्मा ने बताया की वर्ग में  संघ के कार्यकर्ताओं को जीवन में किस प्रकार रहना हैं,किस प्रकार का संस्कारित जीवन जीना हैं ऐसे नियम और संस्कार सिखाए जाते हैं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर  लक्ष्मणगढ़ के प्रमुख मार्गो से पद संचलन किया गया।जो आदर्श विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर केशव चौक से होते हुए जैन मंदिर के सामने से निकलते हुए शहीद भगत सिंह चौराहे से आगे निकल कर वापस सब्जी मंडी से होकर पुनः आदर्श विद्या मंदिर में पहुंच कर खंड संचालक चंद्र प्रकाश खंडेलवाल ने समापन की घोषणा की। इस मौके पर पद संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।इस दौरान अशोक प्रजापत, ओम प्रकाश शर्मा,भुवनेश खंडेलवाल,कैलाश शर्मा,मालाखेड़ा खंड से सह खंड कार्यवाह अजीत यादव एवं कई संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................