भुसावर रोड पर नगर पालिका के चुंगी भवन को भूमाफियाओ द्वारा तोड़ने का मामला, उपखंडाधिकारी को ज्ञापन देकर कानूनी कारवाई करने की मांग

Jul 3, 2025 - 10:51
 0
भुसावर रोड पर नगर पालिका के चुंगी भवन को भूमाफियाओ द्वारा तोड़ने का मामला, उपखंडाधिकारी को ज्ञापन देकर कानूनी कारवाई करने की मांग

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भुसावर रोड पर नगर पालिका के चुंगी भवन को भूमाफियाओ द्वारा तोड़ने का मामला, उपखंडाधिकारी को ज्ञापन देकर कानूनी कारवाई करने की मांग की है 

गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा वैर के भुसावर रोड पर नगर पालिका के चुंगी  भवन को विगत रात्रि भू माफियाओं द्वारा जेसीबी से रात्रि में तोड़ दिया गया जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने उपखंडाधिकारी के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए बताया गया है कि भूमाफियाओं द्वारा किए गए कृत्य को लेकर जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा किए गए नये अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की गई। आपकों बता दें कि कस्बा वैर में करीब 40-50 साल पूर्व भुसावर दरवाजा एवं बयाना दरवाजा के बाहर पीडब्ल्यूडी के रोड किनारे नगरपालिका के नाके (चुंगी भवन) थे ।जिन नाकों पर से गुजरने बाले वाहनों के सामानों की चुंगी की रसीद कटा करतीं थीं। कटने वाली रसीदों के रुपए पैसों से नगरपालिका का खर्च चलता था।जिस कारण से नाकों पर लगने वाले दिन एवं रात्रि को कर्मचारियों के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नाका (चुंगी ) भवनों का निर्माण कराया। जिससे कर्मचारियों को बैठने, रहने में कोई समस्या पैदा न हो।

राज्य सरकार ने  नाका (चुंगी) को खत्म कर दिया जब से नगरपालिका प्रशासन ने नाका (चुंगी) भवनों का रखरखाव भी जरूरी नहीं समझा और सरकारी खर्चे से बने नाका (चुंगी) भवन को भूमाफियाओं ने सोमवार की रात्रि को भुसावर दरवाजा स्थित नाका (चुंगी) भवन को तोड कर नया अतिक्रमण कर लिया। एवं गौरतलब है कि उपजिला चिकित्सालय के सामने बेश कीमती जमीन पर भी अतिक्रमण कर लिया जिसको हटाने के निर्देश करीब एक माह पूर्व जनसुनवाई पंचायत समिति भवन में आये जिला कलेक्टर ने अतिक्रमण को सात दिवस में हटाने के निर्देश दिये लेकिन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।ज्ञापन पर नगर पालिका मंडल वैर के  वार्ड पार्षद सहित दर्जनों लोगों के  हस्ताक्षर मौजूद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................