नाबालिग से गैंगरेप मामले में पाँचवा आरोपी गिरफ्तार

Feb 21, 2022 - 21:32
Feb 21, 2022 - 23:35
 0
नाबालिग से गैंगरेप मामले में पाँचवा आरोपी गिरफ्तार

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान) ड़ीग उपखंड के गांव  रुंध खोह के जंगल एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खोह थाना प्रभारी धारा सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साहुन उर्फ लंबू पुत्र भोला मेंव गांव गदरवास थाना खोह का निवासी है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने गिरफ्तार आरोपी साहुन उर्फ लंबू पुत्र भोला मेव बगैहरा 15-16 जनो के खिलाफ उसकी 13 बर्षीय नाबालिग पुत्री का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा 13 फरवरी 2022 को थाना खोह में दर्ज कराया था। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस चार आरोपी रिजवान ,इरफान, भरत राम और सरदार सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow