लियो डिस्ट्रिक्ट 3233- E1 का वार्षिक अधिवेशन 'सार्थक' सम्पन्न: एक सफल कार्यकाल की गौरव गाथा
खैरथल (हीरालाल भूरानी) लियो डिस्ट्रिक्ट 323-E1 का वार्षिक जिला अधिवेशन सार्थक सालासर धाम के होटल शिवानंद पैलेस में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट - लियो अमन गुप्ता ने की। जिनके मार्गदर्शन में पूरा वर्ष सेवा, नेतृत्व और नवाचार से भरा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि PMJF लायन सुनील अरोड़ा ( डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,3233- E1 ) उपस्थित रहे। साथ ही MJF लायन सुधीर बाजपेई,MJF लायन आशुतोष वसिष्ठ, MJF लायन आर एस मदान,लायन नरेश बंसल,लायन अनीश खान, लियो दीपक दुआ,लायन सज्जन अग्रवाल, लायन अखिलेश कौशिक और लियो विपुल वलेचा जैसी प्रतिष्ठित शख्सियतों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन में 80+ लियो और 20+ लियोन्स प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा लियो अमन गुप्ता द्वारा पूरे वर्ष किए गए कार्यों की प्रस्तुति, जिसने पूरे डिस्ट्रिक्ट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अपने कार्यकाल में उन्होंने 9 नए लियो क्लब्स की स्थापना करवाई, जिसमें से 6 को चार्टर किया गया और 3 प्रक्रिया में हैं। उन्होंने 150+ नए लियोज को जोड़ा और विभिन्न प्रेरणादायक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराए। जिनमें अंतरराष्ट्रीय लीडर्स द्वारा GMT,GLT और नेतृत्व प्रशिक्षण शामिल रहा। उनके नेतृत्व में सफल काउंसिल मीट " सगुन " जैसी बड़ी लर्निंग वर्कशॉप, जिले के हर क्लब में प्रभावी सेवा सप्ताह और स्थाई प्रोजेक्ट " आहार "जैसे प्रयासों ने डिस्ट्रिक्ट को Multiple में सबसे अग्रणी बना दिया है। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर उन्हें मल्टीपल 3233 द्वारा बेस्ट लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में लियो दीपक दुआ द्वारा नामांकन समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसके बाद चुनाव अधिकारी MJF लायन नरेश बंसल की देखरेख में LY-2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। लियो रोहन अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, लियो रवि खंडेलवाल को वाइस प्रेसिडेंट, लियो यश अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री और लियो दीपांशु मित्तल को डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार नियुक्त किया गया।
अंतिम चरण में हुए सम्मान समारोह में लियो
यश अग्रवाल को लियो आफ़ द ईयर, मीनल कमल को बेस्ट डिबेट लियो ( फीमेल ), लियो निष्काम गोस्वामी को बेस्ट डिबेट लियो ( मेल ), लियो सचिन सोनी को Most Emerging Leo ( मेल ), लियो रिशिका बंसल मोस्ट इमर्जिंग लियो (फीमेल ), लियो क्लब जयपुर सैंट्रल स्पाइन को मोस्ट एक्टिव क्लब और लियो लोकेश जैन को बेस्ट क्लब प्रेसिडेंट का सम्मान प्राप्त हुआ। इस संपूर्ण आयोजन का मंच संचालन लियो यश अग्रवाल और लियो रिशिका बंसल ने किया।

