हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विधार्थियों को पौधे किए वितरित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। हरियालो राजस्थान के तहत अभियान चलाकर नरेश कुमार कुमावत प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 6 मकराना में बच्चों को पौधा देकर मय स्टाफ बच्चों को पौधा लगाने की शपथ दिलाकर सभी बच्चों को पौधे वितरित किए गए। इसमें सभी स्टाफ के सदस्यों ने बच्चों को पौधे वितरित किए तथा एक पेड़ अपने हाथ से लगाने का भी संकल्प दिलवाया। जिसमें सभी बच्चों ने रुचि दिलाकर पौधे और पेड़ लेकर तथा एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। विद्यालय के पास पर्याप्त ग्राउंड नहीं होने के कारण विधार्थियो को पौधे वितरित किए।


