राजकीय महाविद्यालय खैरथल में द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बीए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 में बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पूर्व में 158 विद्यार्थियों की प्रवेश सूची जारी की गई थी। प्रथम प्रवेश सूची में आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की सीटें रिक्त रही थीं, जिन पर अंतिम रूप से प्रवेश का अवसर प्रदान करने के लिए अब द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। इस सूची में शामिल ऐसे विद्यार्थियों जिन्होंने पूर्व में दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा नहीं करवाया है, उन्हें 29 जुलाई तक कॉलेज में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवाने हैं तथा ईमित्र पर शुल्क जमा करवाना है। रिक्त सीटों पर प्रवेश की द्वितीय सूची 30 जुलाई को जारी होगी।