सम्राट स्कूल में मनाया गया क्रिसमिस और तुलसी पूजन दिवस
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड़ पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय परिसर में क्रिसमिस, तुलसी पूजन दिवस के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई जी की जन्म जयंती मनाई गई। विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत सर्व धर्म समभाव के आदर्श सर्वोत्तम उदाहरण हैं। प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान सुमिता भींचर ने तुलसी के पौधे के पूजन के साथ की। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने मंच संचालन करते हुए तुलसी के महत्व की जानकारी दी और क्रिसमस पर यीशु के जन्म की कहानी सुनाई। बच्चों ने सांता क्लॉज़ की ड्रेस पहन कर मैरी क्रिसमस के गानों पर डांस किया।
नन्हें बच्चों ने ड्रामे के माध्यम से प्रार्थना की शक्ति से पाप पर विजय की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधान सुमिता भींचर ने बच्चों के साथ सेल्फी ली, उन्हें चॉकलेट्स वितरित करते हुए शांति और प्रेम से रहने की प्रेरणा दी। बच्चों ने भाषण के माध्यम से तुलसी के चमत्कारी प्रभावों, अटल बिहारी वाजपाई का राष्ट्र के लिए योगदान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक गोपाल वर्मा, विष्णु सिंह, देवेश स्वामी, व्याख्याता सुबोध कुदेशिया, अंतिमा वर्मा, रिजवाना शेख, ओमपाल सिंह, वसीम टाक, सिमरन बानो, पवन वर्मा, धीरज काबरा, रेखा देवी, अशोक सैनी, एकता रानी, रेहाना बानो, राजेश्वरी परेवा, सरस्वती जैन, फिजा भाटी, मुकेश सिंह, मोहम्मद आमीन, आंचल कंवर, कनिष्का चौहान, मनीषा चौधरी, नाजमीन बानो, प्रतीक्षा चौहान, निशा, विष्णु विश्नोई, सीमा वैष्णव सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।

