मुआवजे की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को किसानों ने सौपा ज्ञापन

Jul 28, 2025 - 14:40
 0
मुआवजे की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को किसानों ने सौपा ज्ञापन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। पिछले वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की मूंग और बाजरे की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई थीं। उस समय प्रीमियम इंडियन एग्रीकल्चर बीमा कंपनी और संबंधित अधिकारियों ने सर्वे के आधार पर 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत फसल खराब होने पर मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक किसानों को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। इससे किसानों में गहरा आक्रोश है। जबकी आस-पास के हल्को के अंतर्गत नुकसान हुई फसलो का मुआवज़ा मिल गया है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सबलपुर से ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मामडोली के सदस्यों ने किसानों को उनका हक दिलवाने के उद्देश्य से उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सहकारी समिति के अध्यक्ष भंवर बाजडोलिया, सबलपुर सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, आमीर गैसावत जोन्टी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश नायक, मोतीराम, गणेशाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों की मांग है कि सरकार और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र मुआवज़ा राशि जारी करे, ताकि वे फिर से खेती की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................