जाखली में भागवत कथा का छठा दिन:श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं और पूतना वध की कथा सुनाई
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के निकटवर्ती ग्राम जाखली के श्री जगदम्बा मन्दिर श्री सरदार समिति अतिथि भवन परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन आचार्य श्री कृष्णाप्रिय जी महाराज ने भक्तों को कथा का श्रवण कराया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और पूतना वध की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक आचार्य श्री कृष्णप्रिय जी महाराज ने कहा कि सच्चा धनवान वही है जो तन, मन और धन से सेवा भक्ति करता है। उन्होंने बताया कि परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव है। पूतना वध का प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने बताया कि राक्षसी पूतना ने बालकृष्ण को उठाकर स्तनपान कराना चाहा। भगवान श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते हुए ही पूतना का वध कर उसका उद्धार किया। इसके बाद माता यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर पंचगव्य से स्नान कराया। भागवत कथा के बिच संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गयी जिसमे महिलाओं ने भक्ति में लिन होकर नृत्य किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच चैन सिंह राठौड़, विनोद सिंह राठौड़, नरपत सिंह, जयपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच क्षत्रपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, नारायण सिंह, रविन्द्र सिंह, सुमेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, भवानी सिंह, ईश्वर सिंह, शिवराज जांगिड़ सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।


