धानका जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Jul 30, 2025 - 13:49
 0
धानका जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
मीणा समाज के लोगों ने धानका जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं देने को लेकर गुरुवार को उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

समाजसेवी रतन मीणा जोधपुरा के नेतृत्व में उदयपुरवाटी तहसील के मीणा समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी को ज्ञापन देकर अवगत करवाया है कि राजस्थान सरकार जयपुर के आदेश 9 अगस्त 2019 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धानका जाति नाम से कोई भी जाती राजस्थान राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में अधिसूचित नहीं है। इसके बावजूद भी कई जगह राज्य सरकार के आदेशों की हवेलना की जा रही है। जो सरासर गलत है इस संदर्भ में उक्त राज्य सरकार के द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार धानका जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जावे। ज्ञापन देने वाले उदयपुरवाटी मीणा समाज तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष होशियार सिंह बामलास, सेवानिवृत्ति उपखंड अधिकारी रामधन मीणा ,समाजसेवी रतन मीणा जोधपुरा ,जगदीश मीना टोडी, प्रभाती लाल मीणा उदयपुरवाटी, एडवोकेट अशोक मीणा, मुकेश मीणा सहित आदि थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................