झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा: धार्मिक यात्रा से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर; महिला समेत दो की मौत, चार घायल

Sep 19, 2026 - 19:30
 0
झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा: धार्मिक यात्रा से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर; महिला समेत दो की मौत, चार घायल

झुंझुनूं  (सुमेर सिंह राव)

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शर्मीला (निवासी चूरू हाल सीकर) और महेंद्र (निवासी गुढ़ा) के रूप में हुई है। कार में सवार सभी लोग दिल्ली स्थित एक आश्रम से अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर घर लौट रहे थे।

ब्रेकर पर कार धीमी होते ही हुआ हादसा: सूरजगढ़ थाने के एसआई कानाराम ने बताया कि घटना देर रात रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास की है। दिल्ली से लौट रही कार के ड्राइवर ने जैसे ही सड़क पर बने ब्रेकर पर गाड़ी की स्पीड कम की, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह अंदर ही फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गेट तोड़कर निकाले गए श्रद्धालु, दो की मौत: हादसे की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कार के गेट को तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शर्मीला और महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

घायलों का इलाज जारी: हादसे में घायल ओमप्रकाश (निवासी सिथल) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके (BDK) अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायल हरिराम, शीशराम और आलोक (सभी निवासी शीशथल) का इलाज सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................